फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Temperature reaches 40 degrees, people suffer from sunburn

Sultanpur News: 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, धूप से बेहाल हुए लोग

Fri, 19 Apr 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 40 degrees, people suffer from sunburn
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों को धूप से बचाव के लिए गमछे व छाते का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। 11 बजे तक धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप की तपिश व लू से लोग बेहाल हो गए। सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने धूप से बचाव के लिए चश्मा, टोपी, गमछे व छाते का सहारा लिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 10.5 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने व औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed