फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager's body found hanging from a ceiling fan in a mosque

Sultanpur News: मस्जिद में पंखे से लटकता मिला किशोर का शव

Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from a ceiling fan in a mosque
रेहान। स्रोत परिजन
लंभुआ। चांदा के तातोमुरैनी गांव स्थित मस्जिद में शुक्रवार शाम किशोर का शव पंखे से लटकता मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मिलने पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चांदा पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

तातोमुरैनी गांव में दारुल उलूम गुलशन-ए-रजा मदरसा संचालित है। इसी परिसर में मस्जिद भी है। शुक्रवार दोपहर एक बजे लोगों के साथ गांव का रेहान (14) भी नमाज अदा करने पहुंचा था। नमाज के बाद लोग लौट गए। शाम पांच बजे फिर नमाज अदा करने वाले लोग पहुंचे तो रेहान का शव पंखे से लटकता देखकर सन्न रह गए। किशोर के पंखे से लटके होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चांदा प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने शव को रस्सी से नीचे उतारा। सीओ ऋतिक कपूर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटनास्थल पर वीडियो और फोटो ले रहे मीडियाकर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मस्जिद में ही ज्यादा समय गुजारता था रेहान

लंभुआ। किशोर रेहान इसी परिसर में मौजूद दारुल उलूम गुलशन-ए-रजा मदरसा का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार, घर से करीब 500 मीटर दूर मौजूद इस मस्जिद में ही रेहान का ज्यादा वक्त गुजरता था। शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से मदरसा बंद था। बच्चे व शिक्षक नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में ट्रक चलाते हैं पिता

लंभुआ। रेहान के पिता नौशाद मुंबई में रहकर ट्रक चलाते हैं। उसी से परिवार का भरण-पोषण होता है। गांव में मौजूद घर में मां मदीना बानो, भाई दानिश (16) व बहन फलक (8) रहती है। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed