{"_id":"5d6ff7858ebc3e014e27ec50","slug":"teachers-take-to-the-street-to-protest-against-prerana-app-sultanpur-news-lko479871528","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक 18-27-52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक 18-27-52
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा की दशा सुधारने के लिए लागू हो रहा प्रेरणा एप शिक्षकों को मंजूर नहीं है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय में धरना देने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने इंटीग्रेटेड शिक्षा प्रणाली में प्रेरणा एप को लाकर शिक्षक विरोधी कदम उठाया है। यह एप अनुपयोगी है और इससे निजता का हनन होता है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंत्री दिनेश उपाध्याय ने भी शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशन विहीन, वेतन विसंगति 17140 एवं न्यूनतम वेतन 18150 के निर्धारण, राज्य कर्मचारी के भांति शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर सरकार की नीति पर आवाज बुलंद की।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए अंतर जनपदीय संगठन के जिलाध्यक्ष अंबिकेश सिंह, अटेवा अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, पीएसपीए अध्यक्ष बृजेश यादव, जिला प्रवक्ता राहुल राष्ट्रवादी, सुनील यादव समेत ने सभी को प्रेरणा एप्प का विरोध दर्ज किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने हर वर्ष छात्र संख्या को पंद्रह प्रतिशत हर वर्ष बढ़ाया हैं और सभी शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय में शिक्षा स्तर को बढ़ाया हैं। ऐसे में प्रेरणा एप को लागू करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने जिला अधिकारी सी. इंदुमती को मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
एक ओर जहां शिक्षक प्रेरणा एप का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षामित्र इसका जोरदार समर्थन कर रहे हैं। शिक्षामित्रों ने शासन की ओर से लागू किए गए प्रेरणा एप का स्वागत किया है।
तिकोनिया पार्क में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा व महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इससे शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार होगा। शिक्षामित्र प्रेरणा एप का स्वागत करते हुए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगेे। बैठक में उपस्थित शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर प्रेरणा एप लागू होने का जश्न मनाया गया।