{"_id":"636949db2723d16c356e969c","slug":"teacher-suspended-sultanpur-news-lko656081431","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक से दुर्व्यवहार में सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक से दुर्व्यवहार में सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज करने, ग्रामीणों पर जातिगत टिप्पणी करने और शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने के आरोप में बीएसए ने अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के सहायक अध्यापक राजेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक पर लगे आरोपों की अखंडनगर बीईओ ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट में सहायक अध्यापक राजेश कुमार शर्मा पर एक ही कक्षा कक्ष में बैठकर दिनभर फोन से बात करना, सोशल मीडिया पर व्यस्त रहना उनकी दिनचर्या में शामिल बताया गया था। प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई। बीएसए ने सहायक अध्यायक राजेश कुमार शर्मा को निलंबित कर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भदैंया से संबद्ध किया है।
गिरफ्तार शिक्षक निलंबित
कादीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर खुर्द में कार्यरत सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। कादीपुर खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्तूबर को सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार घर गए थे। उसी रात एक केस में पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर गोरखपुर जेल भेज दिया। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।