फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher shot due to land dispute

भूमि विवाद में शिक्षक को मारी गोली

Sat, 03 Oct 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

भूमि विवाद में शनिवार की सुबह साइकिल से विद्यालय जा रहे एक निजी स्कूल के शिक्षक को तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर शिक्षक को बचाने पहुंचे पिता की हमलावरों ने पिटाई कर दी। शिक्षक पर जानलेवा हमले से नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित सूरापुर चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद राजमार्ग से न हटने पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया। शिक्षक को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला पोखरदहा गांव से जुड़ा है। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पोखरदहा गांव निवासी दलित चंद्रशेखर (30) पुत्र हरीराम क्षेत्र के करपीरामपुर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। चंद्रशेखर को गांव में आवासीय पट्टा मिला है। इसे लेकर चंद्रशेखर का गांव के ही सूरज सिंह से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को चंद्रशेखर के परिवार की महिलाएं पट्टे की जमीन के पास उपले पाथ रही थीं, जिसे सूरज सिंह ने मना किया था। शनिवार सुबह चंद्रशेखर स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही सूरज सिंह आदि ने उसे रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही किसी ने चंद्रशेखर को तमंचे से गोली मार दी। गोली चंद्रशेखर के सीने को बगल से छीलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर चंद्रशेखर के पिता हरीराम वहां पहुंचे। हमलावरों ने हरीराम की पिटाई कर दी। पिता-पुत्र पर हमले की सूचना पाते ही तमाम लोग एकत्र होकर सूरापुर चौक पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। हाईवे खुलवाने के लिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए लोगों को हाईवे से खदेड़ दिया।


एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक चंद्रशेखर की तहरीर पर सूरज सिंह, अंकित उर्फ सोनू सिंह और राजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed