{"_id":"604e40148ebc3ece7a783010","slug":"teacher-can-not-become-invigilator-in-thier-subject-paper-sultanpur-news-lko569554834","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक नहीं बन सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक नहीं बन सकेंगे शिक्षक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 24 अप्रैल से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिया है कि जिस विषय की परीक्षा संचालित हो रही हो, उसमें संबंधित विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में न लगाई जाए। परीक्षा में छात्राओं की चेकिंग के लिए सचल दल में महिलाओं को भी रखा जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षार्थियों की संख्या 40 से बढ़कर 60 होने पर कक्ष निरीक्षकों की संख्या बढ़ाकर तीन की जाएगी।
छात्राओं की चेकिंग के लिए सचल दल में महिलाओं को रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 30 मार्च तक केंद्र व सह केंद्र व्यवस्थापकों की सूची मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 120 केंद्र बनाए गए हैं। शासन की तरफ से जारी निर्देश के बाद डीआईओएस की ओर से स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है।
शामिल होंगे 79,369 परीक्षार्थी
24 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार 79,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी 22,647 बालक व 20,540 बालिका समेत कुल 43,187 परीक्षार्थी हैं।
वहीं, व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 210 बालक व 27 बालिका समेत 237 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में संस्थागत 17,494 बालक व 17,567 छात्राओं समेत कुल 35,061 अभ्यर्थियों की ओर से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 643 बालक व 241 बालिका समेत कुल 884 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
अनियमितता पर हटेंगे केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया जाएगा। इनके स्थान पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक को सह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्येकता नहीं होगी। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देश जारी किये गए हैं।
- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।