फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Swings will be purchased in 67 schools

Sultanpur News: 67 विद्यालयों में खरीदे जाएंगे झूले

Sat, 16 Sep 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 16 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Swings will be purchased in 67 schools
सुल्तानपुर। जिन 67 परिषदीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, उनमें आउटडोर प्ले मैटेरियल खरीदे जाएंगे। इसके लिए प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए झूले खरीदने की अनुमति प्रदान की है ताकि बच्चों का शारीरिक विकास हो सके और वे हंसी-खुशी आंगनबाड़ी केंद्र जाएं। बच्चों के लिए स्लाइड, स्विंग, सीसा व रॉकिंग बोट भी खरीदे जा सकते हैं। प्ले मैटेरियल इस तरह के होने चाहिए जो बच्चों को खेलते समय चोट न पहुंचाएं।
विज्ञापन



प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है। 67 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 33.50 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। सामग्री खरीदने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समिति में सीडीओ उपाध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईटीआई प्रधानाचार्य और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित कर सामग्री क्रय करने का निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed