सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की हो गई थी मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम, अब कब्र से निकालना पड़ा शव
Sultanpur:सुल्तानपुर में मौत के एक महीने बाद कब्र खोदकर शव के अवशेष बाहर निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता की मौत 9 सितंबर को हुई थी।
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के मोतिगरपुर पुलिस की लापरवाही के चलते माह भर बाद विवाहिता का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराना पड़ा। 9 सितंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। पिता की शिकायत के बाद भी पुलिस ने तब पोस्टमार्टम नहीं कराया था। घटना के बाद पुलिस की 112 वैन पहुंची जरूर लेकिन उसने दोनों पक्षों पर समझौता करवाने का दबाव बनाया था।
डीएम के निर्देश पर माह भर बाद खोदी गई कब्र।
अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाने के सैदपुर भितरी मृतका के पिता उमर ने बताया कि उनकी बेटी अतिबुन्निशा का निकाह सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाने के शुकुल दुलैचा गाँव निवासी मोहम्मद इश्तियाक के बेटे गुलजार के साथ 2013 मे निकाह हुआ था। दामाद सऊदी में रहता है। निकाह के कुछ दिनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से उसे कोई संतान नहीं हुई। जिसको लेकर परिवार वाले उसे प्रताड़ित करते रहते थे, दहेज कम देने का भी आरोप लगाते थे। इसी बीच सितंबर 2024 में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
दामाद घटना के कुछ दिन पहले सऊदी वापस गया है। अब यह शिकायत नए सिरे से डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने कब्र खोदकर शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। थाना प्रभारी तरुण पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी। घटना के वक्त हमें सूचना नहीं दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.