फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur is in second place in the division in nomination

Sultanpur News: 2.29 लाख बच्चों का नामांकन कर मंडल में दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur is in second place in the division in nomination
सुल्तानपुर। बच्चों को स्कूलों तक लाने में शिक्षक पहली अप्रैल से पसीना बहा रहे हैं। जागरूकता रैली निकाल रहे हैं और घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षा के मायने समझा रहे हैं। स्कूल चलो अभियान का नतीजा है कि जिला कुल 2.29 लाख बच्चों के नामांकन के साथ अयोध्या मंडल में दूसरे स्थान पर है। बाराबंकी में 2.82 लाख बच्चों का नामांकन हुआ है जिससे वह पहले स्थान पर है। इसके अलावा अयोध्या 1.99 लाख नामांकन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जिले में 47,625 नए प्रवेश हुए हैं जो अयोध्या मंडल में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा योगेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में नामांकन की यह सफलता सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा की शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया। हर स्कूल के दो शिक्षक रोजाना क्षेत्र में निकल रहे हैं और अभिभावकाें से मुलाकात भी कर रहे हैं। उन्हें परिषदीय स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा की जरूरत के साथ ही गुणवत्ता बता रहे हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई भी बाधित नहीं हो रही है और स्कूल चलो अभियान भी आसानी से संचालित हो रहा है। इसके अलावा, मुफ्त सुविधाओं ने भी लोगों का भरोसा जीता।
विज्ञापन







चलेगा घर-घर संपर्क अभियान
स्कूल चलो अभियान ने अच्छे नतीजे दिए हैं। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम अभी चलता रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो, इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। मुझे विश्वास है कि हम अयोध्या मंडल में पहला स्थान भी जल्द ही प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed