फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sultanpur industries invest

Sultanpur News: अब जिले में 272 करोड़ से दौड़ेगा उद्योग का पहिया, आएगा निवेश

Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
sultanpur industries invest
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे चिरानेडीह गांव में औद्योगिक गलियारे के लिए अ​धिग्रहीत की गई जमी
जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। जिले के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी खबर है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास 811 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) बनाने की तैयारी आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में क्लस्टर के बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों के लिए 272.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। परियोजना बनने के बाद बड़े उद्योगों के आने, निवेश बढ़ने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्लस्टर जयसिंहपुर तहसील के कारेबन, महमूदपुर सेमरी, लठवा, कल्याणपुर, विशुनदासपुर, चांदपुर, चिरानेडीह, सवाई और अमिलिया सिकरा गांवों में प्रस्तावित है। इसका विकास उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) करेगा। एक्सप्रेसवे पास होने से यहां बनने वाले उद्योगों को माल लाने और तैयार माल दूसरे शहरों तक भेजने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सड़कें होंगी, बिजली-पानी भी मिलेगा

औद्योगिक क्षेत्र में 11.62 किमी आंतरिक सड़कें और दो किमी एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। दो और चार लेन की इन सड़कों से उद्योगों तक पहुंच आसान होगी। बारिश के पानी की निकासी के लिए आरसीसी नालियां और कल्वर्ट (भूमिगत नाली) बनाए जाएंगे। क्लस्टर में फायर स्टेशन, पानी की टंकी, पानी की पाइपलाइन और बाउंड्री फेंसिंग होगी। उद्योगों के लिए बिजली की व्यवस्था मजबूत करने के लिए विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के लिए दूसरे शहर जाने की मजबूरी घटेगी
जिले में बड़े उद्योगों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए लखनऊ, नोएडा, दिल्ली और दूसरे शहरों का रुख करते हैं। उद्योग आने पर स्थानीय युवाओं को उत्पादन, पैकेजिंग, परिवहन, वेयरहाउसिंग, तकनीकी काम और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिल सकता है। उद्योगों के साथ होटल, ढाबे, वाहन मरम्मत और अन्य छोटे कारोबार भी बढ़ेंगे।


खेती से जुड़े उद्योगों को भी मौका
सुल्तानपुर कृषि प्रधान जिला है। ऐसे में खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और कृषि उत्पादों के भंडारण से जुड़ी इकाइयां यहां आसानी से जगह बना सकती हैं। जिले में ही उपज की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग होने से किसानों को बड़े बाजार तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिल सकता है।


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर जिले की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत फायदेमंद होगा, इससे जिले की जीडीपी बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा होंगे।-इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed