फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sultanpur district will be connected with ramayana circuit

रामायण परिपथ से जोड़ा जाएगा जिला : मेनका

Sat, 06 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
sultanpur district will be connected with ramayana circuit
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि जिले में धोपाप, महावीरन का वर्णन रामायण में मिलता है। जिले को रामायण सर्किट (परिपथ) से जोड़ा जाएगा। इन स्थानों को रामायण पार्क, कमल सरोवर निर्माण कराते हुए आकर्षक पौधों से विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

दौरे के तीसरे व आखिरी दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि जिले में पशुओं के लिए एक बड़ा अस्पताल खोलने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। इसका प्रयास चल रहा है। जयसिंहपुर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में चौपालों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वे हमेशा कुछ देने के लिए आती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, एफएम रेडियो सेंटर की स्वीकृति समेत करीब 500 करोड़ रुपये के कार्य कराए। इसके साथ ही लोगों की छोटी शिकायतें दूर कराते हुए करीब 10 हजार समस्याओं का समाधान भी दो वर्षों में कराया। क्षेत्र की समस्याओं में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मुझे सुस्त व काम लटकाने वाले अधिकारी-कर्मचारी पसंद नहीं हैं। मुद्रा योजना से करीब 15 हजार लोगों का ऋण स्वीकृत कराते हुए उन्हें रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। कादीपुर, दोस्तपुर व लंभुआ में अस्पताल का उच्चीकरण कराने का वादा भी सांसद ने किया।
कहा कि दिन रात काम करके मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही हूं। चौपालों में सांसद ने पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सांसद दोपहर बाद सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं। दौरे में उनके साथ पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शिवकुमार सिंह, राजेश पांडेय, संदीप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed