फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students conducted an educational survey at the old age home.

Sultanpur News: छात्रों ने वृद्धाश्रम में किया शैक्षणिक सर्वेक्षण

Thu, 15 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Students conducted an educational survey at the old age home.
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के परास्नातक विद्यार्थियों ने बुधवार को आनंद भवन वृद्धाश्रम का शैक्षणिक सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य वृद्धजनों की सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन करना था।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डीके. त्रिपाठी और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुए सर्वेक्षण में असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश सिंह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता और शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने 50 प्रश्नों पर आधारित साक्षात्कार अनुसूची से वृद्धजनों से जानकारी एकत्र की। वृद्धावस्था पेंशन, मानसिक संतोष और अकेलेपन से जुड़े पहलुओं को भी समझा गया। विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और कल्याणकारी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने महसूस किया कि बदलती पारिवारिक संरचना में वृद्धजनों की देखभाल, सुरक्षा और सम्मान परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed