{"_id":"6acfd9e74bd6a6573f0b72f2","slug":"lights-will-be-repaired-before-the-durga-puja-fair-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167267-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुर्गापूजा मेले के पहले दुरुस्त होंगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुर्गापूजा मेले के पहले दुरुस्त होंगी लाइटें
Thu, 15 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में बैठक को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स्रोत-नगर पालिका
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को पालिका सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रकाश, सफाई और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि गोलाघाट पुल, गभड़िया ओवरब्रिज और प्रयागराज-दरियापुर ओवरब्रिज पर खंभों की रंगाई के साथ नई एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। प्रमुख मार्गों की खराब लाइटें ठीक कराईं गई हैं। हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत का काम जारी है। जलकल विभाग को भंडारों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। शाहगंज पुलिस चौकी के निकट 17 अक्तूबर से कंट्रोल रूम और कैंप कार्यालय संचालित किया जाएगा।
नगर पालिका के ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि भंडारों से निकलने वाले दोना-पत्तल और अन्य कचरे के तत्काल निस्तारण के लिए सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में पुनीत कुमार गुप्ता, हनुमान सिंह व सुनील कुमार पाल, अजय तिवारी, स्टोर इंचार्ज सुनील कुमार श्रीवास्तव, सफाई नायक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।