{"_id":"6398bdcb90ced91d1158eb99","slug":"street-light-sultanpur-news-lko661706383","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जल्द रोशन होगा पयागीपुर से अहिमाने तक अयोध्या-प्रयागराज हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जल्द रोशन होगा पयागीपुर से अहिमाने तक अयोध्या-प्रयागराज हाईवे
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लाइटों को जलाने की कवायद में लगे इंजीनियर।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे करीब तीन किमी. तक जल्द रोशन होने के आसार बढ़ गए हैं। एनएचएआई ने दो साल पहले लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन कराने के साथ टेस्टिंग काम शुरू करा दिया है। मार्ग पर करीब एक करोड़ से अधिक धनराशि से स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी।
हाईवे पर पयागीपुर से अहिमाने तक करीब तीन किमी. तक मार्ग रोशन करने के लिए एनएचएआई की ओर से दो साल पहले स्ट्रीट लाइट लगवाकर छोड़ दी गई थी। ये लाइटें लगाने में करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी हाईवे रोशन नहीं होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। डीएम रवीश गुप्ता ने इसका संज्ञान लिया। डीएम ने एनएचएआई को जल्द ही बिजली कनेक्शन कराते हुए लाइट जलवाने का निर्देश दिया। बिजली कनेक्शन के लिए पैसा जमा कराने के बाद एनएचएआई की ओर से मामले को फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया। अमर उजाला ने दोबारा मामले को उठाते हुए गत माह प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम ने एनएचएआई पर शिकंजा कसा।
इस पर एनएचएआई ने बिजली कनेक्शन कराते हुए तीन किमी. तक हाईवे की लाइटों की टेस्टिंग शुरू कराई है। टेस्टिंग में कुछ लाइटें खराब मिल रही हैं। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाया जा रहा है। इससे हाईवे जल्द रोशन होने और राहगीरों को रात को सफर में आसानी होगी। सहायक अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि दो-चार दिन में स्ट्रीट लाइटों को जला दिया जाएगा।