{"_id":"6af35c0493d3d3c2120dc44a","slug":"stay-on-the-arrest-of-the-accused-in-the-firing-incident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169040-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
Tue, 10 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रंजिश में फायरिंग करते हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों की तरफ से जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई। प्रभारी जिला जज ने बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद शनिवार को नामजद आरोपी प्रियांशु सिंह, शिवेंद्र सिंह, अजय वर्मा व शिवम सिंह की अंतरिम जमानत स्वीकार करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री व केस डायरी तलब करते हुए जमानत पर बहस के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की है।
गोसाईगंज के डोडापुर गांव निवासी वादी मुकदमा सगीर अहमद ने पांच नवंबर की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप के मुताबिक गांव के ही आरोपी प्रियांशु सिंह, शिवेंद्र सिंह, अजय वर्मा एवं स्थानीय थाने के महमूदपुर गांव निवासी शिवम सिंह व उनके छह अज्ञात साथ कार से आए लोगों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। आरोप के मुताबिक फायरिंग में उनके घर के शीशे टूट गए व दहशत फैल गई।