फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   static magistrates will be appointed at 24 most sensitive borad exam centres

24 अति संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
static magistrates will be appointed at 24 most sensitive borad exam centres
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए जिले में 24 केंद्रों को अति संवेदनशील बनाया गया है। इन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के सकुशल एवं नकलविहीन कराने की पूर्ण जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। 34 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील बनाया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को समाप्त होंगी। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 120 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 24 विद्यालयों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सकुशल परीक्षा कराने की होगी। परीक्षा केंद्रों पर स्थाई रूप से पूरे समय स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपनी ड्यूटी देनी होगी।
34 विद्यालयों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
अति संवेदनशील केंद्र
सदर तहसील के सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज भाईं, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज लौहर पश्चिम, जनता इंटर कॉलेज बेला पश्चिम, धर्मादेवी इंटर कॉलेज कुड़वार, बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कैप्टन बालचंद्र इंटर कॉलेज मीरपुर, श्री सिंहराय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज हलियापुर, श्री सुखपाल इंटर कॉलेज तिरहुंत, श्रीमती सुंदरा देवी बलदेव सिंह इंटर कॉलेज हलियापुर शामिल हैं।
कादीपुर तहसील क्षेत्र के बाबा बालकदास इंटर कॉलेज रतनपुर बारी सहिजन, घनश्याम पांडेय इंटर कॉलेज कमिया बहाउद्दीनपुर, अमर शहीद इंटर कॉलेज खुशामदपुर, हीरावती मिश्र बालिका इंटर कॉलेज दोस्तपुर, जेवीएम इंटर कॉलेज बुढ़ाना, लंभुआ तहसील क्षेत्र के गोसाईंबाबा बालिका इंटर कॉलेज गोपालपुर, संत आशाराम इंटर कॉलेज कामतागंज, डॉ. आरके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखरौली, जीत बहादुर सिंह इंटर कॉलेज गारवपुर, पारसनाथ इंटर कॉलेज सफीपुर, संकट मोचन इंटर कॉलेज तमरसेपुर, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पं. जुग्गीलाल इंटर कॉलेज मुइली, सर्वोदय इंटर कॉलेज राजापुर परसाडंड़वा, इसराजी बालिका इंटर कॉलेज अर्जुनाइपुर, वंशराजी इंटर कॉलेज गोसैसिंहपुर को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया जाएगा परिचय पत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी विद्यालयों से उनके यहां कार्यरत स्टाफ का विवरण निर्धारित प्रारूप पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मंगाया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी। परीक्षा के संचालन के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ का विवरण निर्धारित प्रारूप पर मंगाया गया है, ताकि उनका परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्गत किया जा सके।
प्रारूप में तहसील का नाम, स्कूल कोड, स्कूल का नाम, एम्पलाई का नाम, पदनाम, पिता का नाम, क्वालिफिकेशन, विषय अध्यापक, आधार नंबर और मोबाइल नंबर अंकित होगा। साथ ही परिचय पत्र पर फोटो भी चस्पा होगी। सभी विद्यालयों को 31 मार्च तक डिटेल डीआईओएस कार्यालय को भेजना होगा।

अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी नजर
यूपी बोर्ड परीक्षा में 24 अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 34 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केंद्रों पर सचल की चेकिंग प्रतिदिन कराई जाएगी। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी समय-समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
- वीपी सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed