{"_id":"6afb52fbdadf1e79ea015062","slug":"shashivir-who-carried-a-reward-of-25000-has-surrendered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169483-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 25 हजार के इनामी शशिवीर ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 25 हजार के इनामी शशिवीर ने किया आत्मसमर्पण
Tue, 17 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमले के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शशिवीर सिंह (गोलू) ने सोमवार को एडीजे प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने इरफान हत्याकांड में मिली जमानत भी सरेंडर कर दी। इस पर अदालत ने उसकी जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ढखवा गांव निवासी परबीन बानो ने सात जनवरी 2020 को अपने पति इरफान खान पर हुए हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अमलिया कला निवासी संदीप सिंह, उसके भाई शशिवीर सिंह (गोलू), राहुल सिंह, केशरी उपाध्याय समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। हमले में घायल इरफान की दो दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मामले में शशिवीर सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ एडीजे प्रथम की अदालत में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। इसी बीच दो नवंबर को अमलिया कला में अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप में शशिवीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में शशिवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी सोमवार को इरफान हत्याकांड में चल रहे मुकदमे में अदालत में हाजिर हो गया। इस दौरान उसके पिता सतीश सिंह ने उसकी जमानत वापस लेने के लिए अर्जी दी। एडीजे संध्या चौधरी की अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए सतीश सिंह को जमानतदार के दायित्वों से मुक्त कर दिया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।