{"_id":"6afb550a3250ff23eb096628","slug":"traffic-jams-occurred-twice-on-the-highway-causing-trouble-for-commuters-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169453-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर दो बार लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर दो बार लगा जाम, राहगीर परेशान
Tue, 17 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार कस्बे में जाम में फंसे वाहन। स्रोत-ग्रामीण
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित स्थानीय कस्बे में सोमवार को दिन में दो बार जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब 11 से दोपहर 12:30 बजे व शाम 4:30 से शाम 5:50 बजे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम में रोडवेज बस, निजी बसें, चार पहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे। मुख्य चौराहे से अयोध्या व प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर करीब 500 मीटर की दूरी में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जरूरी काम से निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जाम का असर धनपतगंज व सेमरी रोड पर भी देखने को मिला।
स्थानीय निवासी राम किशुन, सूरज, राधेश्याम, त्रिलोकीनाथ ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण की वजह से भीड़ बढ़ने पर अक्सर जाम लग जाता है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों के प्रयास से जाम खुल सका। उन्होंने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर हाईवे की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में भी सुबह लगा जाम
डाला छठ पर शहर में लोगों के आवागमन से सड़क पर जाम की स्थिति दिखी। कुड़वार नाका ओवरब्रिज पर सुबह 7:30 बजे ट्रक खराब होने से करीब 45 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह गभड़िया ओवरब्रिज पर भी एक कार खराब हो गई। कार खराब होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 40 मिनट तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रास्ते से हटवाया,इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।