{"_id":"b6f5ae8a84632f84a92a0529e27dac59","slug":"stadiums-red-and-yellow-team-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक में स्टेडियम यलो, बालिका में स्टेडियम रेड विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक में स्टेडियम यलो, बालिका में स्टेडियम रेड विजेता
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम यलो व बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
बालक वर्ग में पहला मैच में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने राम प्रताप इंटर कॉलेज प्रतापपुर को 3-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम यलो ने राम प्रताप इंटर कॉलेज को 3-0 से पराजित विजेता बनी।
विज्ञापन
वहीं, बालिका वर्ग के पहले मैच में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने संस्कृत विद्यालय करौंदिया को 3-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम यलो को 3-0 से हराया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चंद्रभद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि राम शिरोमणि वर्मा रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव गंगा शरण मिश्र, गिरीश नारायण सिंह, पंकज दूबे, रवींद्र शुक्ल, सर्वेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।