फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Special train arrives from Karnataka for Ayodhya Darshan

Sultanpur News: अयोध्या दर्शन के लिए कर्नाटक से पहुंची स्पेशल ट्रेन

Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Special train arrives from Karnataka for Ayodhya Darshan
 सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर जयकारा लगाते कर्नाटक के तीर्थयात्री। संवाद
सुल्तानपुर। कर्नाटक भारत गौरव काशी दर्शन स्पेशल ट्रेन वाराणसी से होते हुए बुधवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद तीर्थयात्रियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। स्थानीय रेल अधिकारियों ने नाश्ते व चाय की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों से भरी कर्नाटक की स्पेशल ट्रेन पहुंची। मदुरई स्टेशन से चलकर वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बुधवार को यात्री ट्रेन से अयोध्या जा रहे थे। तीर्थ स्थलों पर दर्शन-पूजन के बाद वह स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे।
विज्ञापन

तीर्थ यात्री जगदीश्वर ने बताया कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। यात्रियाें में किरण, सुधींद्र, पदमा, रविकुमार, सत्यनारायण, हेमंत कुमार, भाग्यलक्ष्मी समेत अन्य लोग शामिल रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि यात्रियों के जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रियों के स्वागत व्यवस्था में ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, आसिम सज्जाद, रईस अहमद, दिनेश चौरसिया सहित अन्य रेलवे कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed