{"_id":"5ea84e168ebc3e90941e442a","slug":"sp-did-thermal-screening-of-corona-warriors-sultanpur-news-lko519473375","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने की कोरोना योद्धाओं की थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने की कोरोना योद्धाओं की थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस की महामारी से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही ड्यूटी के प्रति पूरी सतर्कता से लगे दो सिपाहियों और दो पीआरडी जवानों को पांच-पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस बीच शहर वासियों ने ताली बजाकर पुलिस टीम की हौसलाअफजाई की।
नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने शहर में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने लाउडहेलर से शहर वासियों को घर में ही रहने को कहा।
कहा कि आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें व कार्य पूर्ण होने पर वापस चले जाएं। कहीं पर भी भीड़ न लगाएं। एसपी ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बना कर रखने की बात कही। एसपी ने लोगों से कहा कि वे अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर व वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय व्यतीत करें।
विज्ञापन
बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे। इस बीच एसपी ने मेडिकल टीम का सहयोग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की। थर्मल स्क्रीनिंग में भी सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। एसपी ने ड्रोन कैमरे का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से डटे आरक्षी रवींद्र पाल, आरक्षी राहुल यादव, पीआरडी रणजीत सिंह, पीआरडी प्रदीप कुमार को पांच-पांच सौ रुपये नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। एसपी के पैदल गश्त के दौरान शहर में कई स्थानों पर घरों में खड़े लोगों ने ताली बजाकर पुलिस का उत्साहवर्धन किया।