Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sonal selected in Senior India Hockey Camp

हॉकी में दिखी सोनल की प्रतिभा

Wed, 18 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sonal selected in Senior India Hockey Camp
सुल्तानपुर। हॉकी खिलाड़ी सोनल तिवारी का चयन बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगलुरु के सीनियर इंडिया हॉकी कैंप में हुआ है। इससे उनके भारतीय हॉकी टीम में चयन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के विवेकनगर निवासी राधेकृष्ण तिवारी की पुत्री सोनल तिवारी ने हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जिले का मान बढ़ाया है। पंत स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सोनल ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही उनका चयन केडी सिंह बाबू महिला छात्रावास लखनऊ में हो गया। वर्ष 2018-19 में हरियाणा के हिसार में हुई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उन्होंने यूपी की टीम की ओर से प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से उनका चयन बंगलुरु के सीनियर इंडिया हॉकी कैंप में भी हुआ। अब उनकी दावेदारी भारतीय हॉकी टीम के लिए है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सोनल के साथ ही जिले की अन्य बालिका खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

उन सभी को जिला ओलंपिक संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सोनल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या, पूर्व खेल मंत्री ओपी सिंह, हॉकी प्रशिक्षक तारिक वसीम, डॉ. अब्दुल हमीद, पंकज दुबे, मुनेंद्र मिश्र खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed