{"_id":"685311de666c0483800f39d1","slug":"somewhere-it-rained-and-somewhere-it-drizzled-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-135314-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कहीं झमाझम तो कहीं हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कहीं झमाझम तो कहीं हुई बूंदाबांदी
Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां क्षेत्र में हो रही बारिश।
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। कहीं झमाझम, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक गर्मी फिर उमस और शाम को मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली।
बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्की धूप और बादल के बीच लुका-छिपी का दौर चला। दोपहर बाद तीन बजे जिले के कादीपुर, करौंदीकलां, सूरापुर, दोस्तपुर, कूरेभार में झमाझम बारिश हुई। धान की नर्सरी, चरी, सब्जी आदि की फसलों को काफी फायदा हुआ। परती पड़े खेतों की जोताई भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी।
उधर, शहर के अलावा दूबेपुर, कुड़वार, धम्मौर आदि क्षेत्रों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 4.0 किमी/घंटा रही। वर्षा 25.8 मिमी दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा होने और हवा सामान्य गति से आगे भी पूर्वी चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
इनसेट-
खेती-किसानी के कार्य में आएगी तेजी
बुधवार को हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की रोपाई का कार्य अब तेज पकड़ेगा। किसान संतोष सिंह, शेर बहादुर, दिलीप सिंह ने कहा कि कई दिनों से बारिश नहीं होने से नर्सरी तैयार करने और खेतों की जोताई में दिक्कतें आ रही थीं। बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे अब धान की रोपाई का कार्य शुरू हो सकेगा।
बिजली गिरने से दो भैंसें मरीं
दोस्तपुर/ कुड़वार। बुधवार दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से मदनपुरकलां गांव में पेड़ के पास बंधी रामलौट निषाद की भैंस की झुलस कर मौत हो गई। वहीं, कुड़वार के कुम्हाई निवासी उदयराज यादव की भैंस की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। (संवाद)