फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Some relief from the heat from drizzle

बूंदाबांदी से मिली गर्मी से कुछ राहत

Fri, 09 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Some relief from the heat from drizzle
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को दोपहर के समय बूंदाबांदी होने से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। कुछ देर तक बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन तेज बारिश न होने से कृषि कार्य को लाभ नहीं हुआ। किसानों को नलकूपों के सहारे धान की रोपाई करानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 92-71 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed