{"_id":"60e48f048ebc3ec2025c71ab","slug":"social-help-camp-will-be-organised-at-133-panchayats-sultanpur-news-lko585759043","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 न्याय पंचायतों में लगेंगे राष्ट्रीय सामाजिक सहायता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 न्याय पंचायतों में लगेंगे राष्ट्रीय सामाजिक सहायता शिविर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के लाभ से वंचित पात्रों को लाभांवित करने के लिए जिले के 113 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक सप्ताह एक न्याय पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार से दूबेपुर के आरडीह ग्राम पंचायत से इसकी शुरुआत हो गई।
मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर दूबेपुर के आरडीह ग्राम पंचायत भवन पर शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वृद्घावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन के पात्रों का चयन करके उनके आवेदन लिए गए। तीनों योजनाओं के लिए 160 आवेदन आए।
इसमें वृद्घावस्था के 49, निराश्रित महिला के आठ व दिव्यांग पेंशन के 62 आवेदन आए। मुख्य विकास अधिकारी ने आवेदन की औपचारिता पूरी करते हुए इसकी स्वीकृति का निर्देश दिया है। शिविर में तीनों योजनाओं के प्राप्त 98 आवेदन पत्रों को पूर्ण कराने का निर्देश सीडीओ ने संबंधित को दिया है।
विज्ञापन
कहा कि इसी तरह प्रत्येक न्याय पंचायत में सप्ताह में एक दिन शिविर आयोजित कर वंचित पात्रों को लाभांवित कराया जाएगा। शिविर में जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, दिव्यांग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।