फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   slp kiasan five lakh insurence

Sultanpur News: किसान की मां को मिलेगी 5.20 लाख की बीमा धनराशि

Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
slp kiasan five lakh insurence
सुल्तानपुर। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन राधेश्याम यादव, सदस्य रमेश चंद्र यादव व मृदुला राय ने मृतक किसान की मां के पक्ष में फैसला सुनाया है। स्थायी लोक अदालत ने बुधवार को जिलाधिकारी अमेठी को मृतक की मां के पक्ष में पांच लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि एवं मानसिक-शारीरिक व वाद व्यय के लिए 20 हजार रुपये एक माह में मय ब्याज अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले ग्राम मोचवा-दरखा की रहने वाली परिवादी राजकुमारी ने स्थायी लोक अदालत में किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए याचिका पेश की थी। आरोप के मुताबिक उनके पुत्र राम भवन की रेल दुर्घटना में 21 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई थी, उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा की धनराशि दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बीमा धनराशि देने से वंचित रखा था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला सुनाया, जिसके बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया। अदालत ने डीएम अमेठी को एक माह के भीतर कृषक दुर्घटना बीमा धनराशि अदा करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed