फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six trains including Kota-Patna Express are late

कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें लेट

Thu, 09 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six trains including Kota-Patna Express are late
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को तय समय से कई घंटे विलंब से किया गया। ठंड में प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ जाने वाली एकात्मता अप एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे देरी से किया गया। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे देरी से रवाना की गई। इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से पौने चार घंटे देरी से किया गया। दिल्ली से माल्दाटाउन तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस तय समय से पौने तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन

कोटा से पटना जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब तीन घंटे देरी से किया गया। अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटे से अधिक लेट रही। कड़ाके की ठंड में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed