फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six private hospitals will be able to operate in lockdown

लॉकडाउन में संचालित हो सकेंगे छह निजी अस्पताल

Sat, 02 May 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Six private hospitals will be able to operate in lockdown
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में जिले के छह निजी चिकित्सालय संचालित हो सकेंगे। कोरोना संक्रमण से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चिकित्सकों के अस्पतालों को प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। संचालन के दौरान उन्हें नियमों का अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन

शासन ने मरीजों को लॉकडाउन में जरूरी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए निजी चिकित्सालयों के संचालन की अनुमति देने के पहले वहां के चिकित्सकों को कोरोना से संबंधित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले दिनों आईएमए के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अस्पतालों के संचालन की मांग की थी। संचालन की मांग करने वाले छह चिकित्सालयों के चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों प्रशिक्षण दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिले के छह निजी चिकित्सालयों को संचालन की अनुमति दे दी है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी के मुताबिक इसमें सुमन हॉस्पिटल गोलाघाट, आस्था हॉस्पिटल, सुल्तानपुर हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, स्वराज हॉस्पिटल व गोमती हॉस्पिटल शामिल है।

संचालन की अनुमति देते हुए सीएमओ ने संचालकों को नियमों का अनुपालन करने को कहा है। कहा कि अन्य चिकित्सालयों के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें भी संचालन की अनुमति दी जाएगी। निजी चिकित्सालयों के संचालन से मरीजों की दिक्कतें दूर हो सकेंगी। साथ ही सरकारी अस्पताल पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed