फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sitakund Dham got flooded in three hours

Sultanpur News: तीन घंटे में लकदक हुआ सीताकुंड धाम

Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sitakund Dham got flooded in three hours
गोमती की सफाई करते सदस्य।
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के सीताकुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान में हिस्सा लिया। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे मशक्कत कर परिसर को साफ सुथरा किया।
विज्ञापन

सीताकुंड धाम गोमती मित्र मंडल ने अपने व्यक्तिगत प्रयास और संसाधनों से इसे नगर को सबसे खूबसूरत स्थान की श्रेणी में ला दिया है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में रविवार सुबह छह बजे श्रमदान शुरू किया गया। सुबह नौ बजे तक परिसर को साफ सुथरा कर दिया गया। इस मौके पर संरक्षक रतन कसौधन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, संत कुमार, मुन्ना सोनी, राम क्विंचल मौर्य, राकेश सिंह, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, अजय वर्मा, सुजीत कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में की सफाई
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में सफाई अभियान किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्क को साफ सुथरा किया। इस मौके पर आकाश जायसवाल, सौरभ पांडेय, प्रवीण मिश्र, राम अवध जायसवाल, प्रदीप मिश्र, अनुज श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सचिन अग्रहरि, मोहित साहू, अनुज सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed