फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   shot young man

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
shot young man
गोली लगने से घायल सत्यम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मामा-मामी को बाइक से घर ले जा रहे एक युवक को शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने मामी की चेन छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मार दी। इसके बाद मामा-मामी को असलहे के बट से पीटा और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के होलापुर निवासी सत्यम पाल (25) शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने मामा महिपाल व मामी प्रभावती निवासी बदलापुर जौनपुर को बाइक से घर ला रहा था। रास्ते में अंधियारी गांव के मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्यम समेत तीनों लोग गिर पड़े। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने असलहा तान दिया। एक बदमाश सत्यम की मामी प्रभावती के गले से सोने की चेन छीनने लगा। इसका विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने सत्यम के बाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने सत्यम के मामा महिपाल व मामी प्रभावती को असलहे की बट से पीटा और सोने की चेन छीनकर बदमाश कादीपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जारी कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed