फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shivani gets through NEET

फौजी की बेटी शिवानी को नीट में 3853वां स्थान

Fri, 23 Jun 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 23 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shivani gets through NEET
डॉक्टर बनने की चाहत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय थल सेना में सूबेदार की बेटी शिवानी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नीट में देश में 3853 वां स्थान पाकर परिवार का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को आए रिजल्ट की जानकारी होते ही शिवानी के साथ ही परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बल्दीराय थाना क्षेत्र के खुटवन का पुरवा निवासी राजेश मिश्र भारतीय थल सेना में सूबेदार के पद पर सिकंदराबाद में तैनात हैं।

विज्ञापन


राजेश के परिवार में पत्नी ममता मिश्रा के साथ ही बेटी शिवानी और बेटा आदर्श हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए राजेश मिश्र ने लखनऊ के गोमती नगर इलाके में किराए का मकान लिया है। वहां पर पत्नी ममता अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। शिवानी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नीट मेडिकल में देश में 3853 वां स्थान हासिल किया है। इसकी सूचना गांव आई शिवानी को मिली तो वह झूम उठी।
विज्ञापन


शिवानी ने बताया कि वह चिकित्सक बनकर महिलाओं का उपचार करना चाहती है। बहन शिवानी की सफलता पर छोटा भाई आदर्श भी खुश है। शिवानी ने बताया कि उसने सीएमएस गोमती नगर लखनऊ से हाईस्कूल 94 प्रतिशत एव इंटरमीडिएट परीक्षा 93 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की है। एक वर्ष तक उसने नीट की तैयारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed