{"_id":"64b03fddd0a0ef5a77044de4","slug":"seven-years-imprisonment-for-two-brothers-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-437-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जानलेवा हमले के दोषी दो भाइयों को सात वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जानलेवा हमले के दोषी दो भाइयों को सात वर्ष की कैद
Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे चतुर्थ अभय श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को आरोपी दो सगे भाइयों को दोषी मानते हुए सात वर्ष की कैद व 13 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में नामजद तीसरे आरोपी की मौत हो गई है। मामला बल्दीराय थाने के ढबिया गांव का है।
शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल के मुताबिक ढबिया गांव के विजय बहादुर यादव 22 मार्च 2006 को अपने घर के पास छप्पर बनवा रहे थे। तभी गांव के रामसूरत के पुत्र अंगद व नीलम उर्फ सुग्रीव और गांव के रामधीरज उर्फ गोली व जामवंत कुल्हाड़ी व लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली देते हुए हमला कर दिया था। आरोपियों ने विजय बहादुर यादव के भाई श्याम बहादुर व गांव के केशवराज को मारपीट कर घायल कर दिया था।
पुलिस ने विजय बहादुर की तहरीर पर अंगद, नीलम उर्फ सुग्रीव, रामधीरज उर्फ गोली व जामवंत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने अंगद, नीलम उर्फ सुग्रीव व रामधीरज उर्फ गोली के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एडीजे चतुर्थ अभय श्रीवास्तव ने सगे भाइयों अंगद व नीलम उर्फ सुग्रीव को दोषी मानते हुए सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है। सरकारी वकील विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि तीसरे आरोपी रामधीरज उर्फ गोली की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी।