फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven power substations shut down for four hours; population of 300,000 affected.

Sultanpur News: चार घंटे बंद रहे सात बिजली उपकेंद्र, तीन लाख आबादी प्रभावित

Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven power substations shut down for four hours; population of 300,000 affected.
 पयागीपुर के पारेषण परिसर में चल रही संयंत्रों की मरम्मत। स्रोत- निगम
सुल्तानपुर। विद्युत पारेषण निगम की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर शटडाउन लिए जाने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सात बिजली उपकेंद्र करीब चार घंटे बंद रहे। इससे करीब तीन लाख आबादी प्रभावित हुई। बिजली न मिलने से खासकर दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी और कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पारेषण निगम ने शटडाउन की सूचना बुधवार को ही जारी कर दी थी। इसके बावजूद अधिकांश उपभोक्ता इसके लिए तैयार नहीं हो सके। शहर के डाकखाना और टीपीनगर उपकेंद्र दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहे। जिससे व्यापारियों को दिक्कत हुई। कारोबारी मनोज गुप्ता ने बताया कि दुकान में बिजली न होने से ग्राहकों को जूते-चप्पल दिखाने में परेशानी हुई। पयागीपुर निवासी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि दुकान में अंधेरा होने से काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शटडाउन के दौरान टीपीनगर, डाकखाना, कूरेभार, असरोगा, लोलेपुर, पकड़ी और रामगंज उपकेंद्र बंद रहे। अधिशासी अभियंता पारेषण रवि कुमार ने बताया कि शाम चार बजे सभी उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटने से 70 हजार की आबादी बेहाल
धम्मौर। बारिश के बीच बुधवार शाम करीब छह बजे वैजापुर के पास एचटी लाइन का तार टूटने से धम्मौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 70 हजार आबादी को 13 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जेई सचिन यादव ने बताया कि बारिश के कारण लाइन दुरुस्त करने में परेशानी हुई। टीम ने देर रात तक काम किया और बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed