{"_id":"6069e16b8ebc3e59012ba95e","slug":"seven-houses-and-cattles-burnt-in-fire-sultanpur-news-lko572658836","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरावां में सात मकान व पशुशाला जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरावां में सात मकान व पशुशाला जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के धरावां गांव में शनिवार रात राजकुमार कोरी की पशुशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राजकुमार का कच्चा मकान भी आग की चपेट में आ गया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई।
इस बीच आग ने संजय कुमार, राजेंद्र, धर्मेंद्र, रामू, परदेशी व अशोक के कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर मिलाने पर फोन नहीं उठा।
सूचना पर पहुंचे कुड़वार थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से सुरेश और भुलई की पशुशाला भी जल गई। पशुशाला में बंधी 21 बकरियों की जलकर मौत हो गई। पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बेटी की शादी का सामान भी जला
धरावां निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी तय है। शादी में भोजन बनाने के लिए 10 क्विंटल लकड़ी खरीदकर रखी गई थी। आग में लकड़ी समेत अन्य सामान भी जल गया। हादसे की सूचना पर धरावां पहुंचे तहसीलदार जितेंद्र गौतम ने नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।