{"_id":"671ea8af5928907c9b03bc84","slug":"seven-boxes-of-liquor-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-shop-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121477-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुकान का ताला तोड़कर सात पेटी शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुकान का ताला तोड़कर सात पेटी शराब चोरी
Mon, 28 Oct 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अटलनगर वार्ड में शनिवार रात चोरों ने एक दुकान ताला तोड़कर चोरों ने सात पेटी शराब व गल्ले में रखे दो हजार रुपये की नकदी पार कर दिया। रविवार की सुबह लोगों को चोरी की वारदात के बारे में जानकारी मिली।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कामापुर मीरानपुर निवासी शिशिर यादव नगर पंचायत के अटलनगर वार्ड में स्थित देसी शराब की दुकान का सेल्समैन है। शनिवार की रात शिशिर दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान में लगा ताला टूटा देखा। भीतर झांकने पर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों ने चोरी की वारदात के बारे में शिशिर को जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर शिशिर मौके पर पहुंच गया। बताया कि गल्ले में करीब दो हजार रुपये रखा था। वह गायब है। दुकान में रखी सात पेटी शराब चोर उठा ले गए हैं। दुकान में लगा सीसीटीवी और उसका डीवीआर भी चोर उठा ले गए हैं। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि शराब की दुकान में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।