फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Services at the post office are expensive, with registry services, speed post and Aadhaar correction fees increasing.

Sultanpur News: डाकघर में सेवाएं महंगी, रजिस्ट्री सेवा, स्पीड पोस्ट व आधार संशोधन का शुल्क बढ़ा

Wed, 01 Oct 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Services at the post office are expensive, with registry services, speed post and Aadhaar correction fees increasing.
डाकघर में आधार संशोधन कराने पहुंचे लोग। - फोटो : डाकघर में आधार संशोधन कराने पहुंचे लोग।
सुल्तानपुर। डाकघर की रजिस्ट्री सेवा, स्पीड पोस्ट व आधार संशोधन के रेट बढ़ गए हैं। बढ़े दाम बुधवार से प्रभावी हो गए। तीनों सेवाओं के रेट में इजाफा होने से लोग परेशान दिखे। इन सेवाओं के लिए जिले में ही रोजाना करीब डेढ़ हजार लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसका असर सरकारी विभागों पर भी पड़ा है। नया रेट लागू होने से पहले दिन पहुंचे ग्राहक चौंक गए। हालांकि, अपने कार्य को देखते हुए उपभोक्ताओं ने बढ़ी दर से भुगतान किया।
विज्ञापन


आधार संशोधन के बढ़े रेट की नहीं जानकारी
डाकघर पहुंची पीढ़ी निवासी सुधा सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का आधार संशोधन कराने आई हैं। आज ही फाॅर्म लेकर जमा किया। बढ़े रेट की जानकारी नहीं है। काउंटर पर कोई लिस्ट भी नहीं लगी है। बढ़ा दाम मजबूरी में देना होगा।
विज्ञापन


50 की जगह लिए जा रहे 75 रुपये
प्रयागराज के मूल निवासी व शहर के ओमनगर में रह रहे कक्षा 10 के छात्र ध्रुव पांडेय ने बताया कि आधार संशोधन कराने आए हैं। फार्म भरकर काउंटर पर जमा किया है। संशोधन के लिए 50 की जगह 75 रुपये जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 के बजाय देने पड़े 62 रुपये
विवेकनगर निवासी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि एक रजिस्ट्री करने आए थे। अब इसका दाम बढ़कर 26 से 62 रुपये हो गया है। 62 रुपये जमा करना पड़ा है। स्पीड पोस्ट का दाम भी बढ़ गया है। रजिस्ट्री का तो ज्यादा दाम बढ़ा दिया गया है।


डाकघर में प्रभावी नया शुल्क
- आधार में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल संशोधन : 50 की जगह 75 रुपये।
-आधार में बायोमीट्रिक संशोधन :100 की जगह 125 रुपये।
-रजिस्ट्री सेवा : 26 की जगह 62 रुपये देने होंगे।
-स्पीड पोस्ट : 42 की जगह अब 55 रुपये लगेंगे।

पांच से सात व 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं लगेगा संशोधन शुल्क
डाकघर के पोस्ट मास्टर सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बढ़ा रेट प्रभावी हो गया है। बायोमीट्रिक में पांच से सात व 15 से 17 वर्ष की आयु वालों का निशुल्क संशोधन होगा। इसके अलावा अन्य उम्र के लोगों से संशोधन का रेट जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed