फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second truck collides with stationary truck; two electricity department employees injured

Sultanpur News: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, विद्युत निगम के दो कर्मी घायल

Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Second truck collides with stationary truck; two electricity department employees injured
सेमरी बाजार। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक पर सवार विद्युत निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए। यह हादसा जयसिंहपुर कोतवाली के नगईपुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

गाजीपुर के सादात थाने के शिकारपुर निवासी सुनील यादव (36) अपने सहयोगी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (30) निवासी डोमनपुर, दारुनहा, भदोही के साथ ट्रक लेकर टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते अंबेडकर नगर की ओर जा रहे थे। नगईपुर गांव के पास ट्रक सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों गंभीर घायल हुए। हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपनिरीक्षक सुबोध त्यागी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed