चुनाव के बहाने बहुरे परिषदीय स्कूलों के दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा निर्वाचन के लिए बूथ बने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा बदल रही है। कई स्कूलों में रैंप, हैंडपंप, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली की आपूर्ति कराई जा रही है। वर्षों से बदहाली के दौर से गुजर रहे स्कूलों का कायाकल्प शुरू हो गया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ बने 390 विद्यालयों में प्रसाधन का अभाव था। करीब 26 स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप भी मौजूद नहीं थे। 242 मतदान केंद्रों पर निशक्तों के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं थी। परिषदीय स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर निर्वाचन आयोग ने कायाकल्प कराना शुरू कर दिया है। मोतिगरपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पारसपट्टी प्रथम में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप की मरम्मत एवं रैंप बनवाया गया है।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरकलां में रैंप तथा प्रसाधन दुरुस्त कराया गया है। कई स्कूलों में मतदान के लिए अस्थायी विद्युत व्यवस्था भी कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से बूथ बने स्कूलों को चिह्नित करा कर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप, प्रसाधनों का दुरुस्तीकरण एवं रैंप का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।