{"_id":"650c8e202115d8c9f1062f64","slug":"schools-allotted-to-157-assistant-teachers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-3048-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 157 सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 157 सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटित
Fri, 22 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लगभग ढाई माह से बीएसए कार्यालय में ड्यूटी बजा रहे 157 सहायक अध्यापकों को आखिरकार विद्यालय का आवंटन हो ही गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को तीन दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
जुलाई में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत 157 सहायक अध्यापक जिले में आए थे। इनमें से कुछ ने जुलाई में तो कुछ ने अगस्त में बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग दी थी। तब से लेकर अब तक इन अध्यापकों का हस्ताक्षर बीएसए कार्यालय में होता रहा।
शासन के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया कराई गई। पहले निशक्त अध्यापिकाओं को विद्यालय का आवंटन किया गया। इसके बाद निशक्त अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किया गया। इसके बाद शिक्षिकाओं को विद्यालयों के विकल्प दिए गए। अंत में शिक्षकों ने विद्यालय चुने।
विज्ञापन
जिला स्तरीय समिति की देख-रेख में विद्यालय आवंटन प्रक्रिया कराई गई। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यापकों को तीन दिन के अंदर पदास्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
एलपीसी मिलते ही जारी होगा वेतन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के जरिए जिले में ज्वाइन करने वाले लगभग 70 अध्यापकों के वेतन जारी कर दिए गए हैं। कई अध्यापकों की एलपीसी (लास्ट पेमेंट सर्टिफिकेट) अभी भी प्राप्त नहीं हुई है। एलपीसी प्राप्त हो जाने और अटेंडेंस सक्षम अधिकारी के माध्यम से लॉक हो जाने के बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा।
- अमित मोहन मिश्र, लेखाधिकारी बेसिक