फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Samrat bicycle company protest, Rahul changed the way

सम्राट साइकिल कंपनी पर प्रदर्शन, राहुल ने बदला रास्ता

Wed, 23 Dec 2015 11:28 PM IST
गौरीगंज/अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
विस्थापित किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्र किसानों ने न सिर्फ बंद कंपनी के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया, बल्कि नीलामी में 65.57 एकड़ जमीन लेने वाले राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में ट्रस्ट द्वारा ली गई भूमि पर उद्योग लगाकर रोजगार देने या उसे वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी को छतोह ब्लॉक के रमसापुर के एसडी पांडेय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रधान मिलन समारोह में शिरकत करने के बाद गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग स्थित सम्राट साइकिल के सामने से मुसाफिरखाना जाना था। सम्राट साइकिल के सामने किसानों के एकत्र होने की खबर पाकर राहुल ने अपना रास्ता बदल दिया। वे गांधीनगर से जामों होते हुए मुसाफिरखाना चले गए।
विज्ञापन


स्थानीय तहसील के कौहार गांव में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के नाम पर ली गई भूमि में सम्राट साइकिल कंपनी को दी गई उस 65.57 एकड़ भूमि का मामला एक बार फिर गरमा गया है, जो बीते दिनों नीलामी के बाद राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों मामले में धरना-प्रदर्शन करने वाले किसान बुधवार को एक बार फिर सड़क पर उतर पड़े। किसानों ने अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय की अगुवाई में विस्थापित किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बंद पड़ी फैक्ट्री के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed