फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salesman fired upon at liquor shop; two arrested.

Sultanpur News: शराब की दुकान में सेल्समैन पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Salesman fired upon at liquor shop; two arrested.
जयसिंहपुर। बरौसा चौराहे पर कंपोजिट शराब की दुकान में सोमवार रात रुपये के लेन-देन में सेल्समैन पर फायरिंग करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस मिला है।
विज्ञापन

बरौसा चौराहे स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन बहराइच के जरवल, अलीनगर निवासी शिवम जायसवाल पर सोमवार रात पैसे के लेनदेन में फायरिंग की गई थी। कूल्हे में गोली लगने से शिवम घायल हो गए। मंगलवार दोपहर करीब 02:14 बजे पुलिस ने पतुरियो मोड़ स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से आरोपी अंकित मिश्र निवासी नानेमऊ, मोतिगरपुर व धीरेंद्र यादव निवासी पचगवा, हैदरगंज, अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी धीरेंद्र यादव के खिलाफ मारपीट, हत्या और हत्या के प्रयास सहित तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed