{"_id":"6a9323e571c34e72d60790cd","slug":"mony-farud-sultanpur-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163849-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 20.51 लाख की गिट्टी सप्लाई का भुगतान हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 20.51 लाख की गिट्टी सप्लाई का भुगतान हड़पने का आरोप
Sat, 29 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के लाला का पुरवा निवासी गिट्टी सप्लायर फुरकान जिलानी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रमेश और प्रतिनिधि अंजेश यादव पर 20.51 लाख रुपये का भुगतान हड़पने और पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फुरकान के मुताबिक 29 अप्रैल 2025 को अंजेश ने निर्माण कार्य के लिए गिट्टी सप्लाई का वर्क ऑर्डर दिया था। कंपनी के कहने पर 14 मई तक 37 गाड़ी गिट्टी पहुंचाई, जिसकी कीमत 22,71,191 रुपये थी। इसके बदले महज 2.20 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बकाया मांगने पर आरोपी लगातार भुगतान का आश्वासन देते रहे। आरोप है कि 22 अगस्त को रमेश, अंजेश और तीन अन्य लोग नार्मल चौराहे पहुंचे और फोन कर फुरकान को कार में बैठा लिया। अंजेश ने पिस्टल लगाकर धमकाया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।