फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saavan festival on the move

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 17 Jul 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 17 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Saavan festival on the move
शिव की पूजा की - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं व युवतियों ने मनोकामना पूरी करने के लिए दिन भर निर्जल व्रत भी रखा। सीताकुंड घाट पर रुद्राभिषेक कर लोगों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।    

  
मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा रहती है। इसी मान्यता के आधार पर सावन माह के दूसरे सोमवार को महिलाओं व युवतियों ने निर्जल व्रत रखा। दिन भर शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार को भोर से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमडनी शुरू हो गई। शहर की अधिकांश महिलाओं व युवतियों ने सीताकुंड घाट पर हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय से रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन


शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष, शाहगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर व रामलीला परिसर में स्थित शिव मंदिर मोें भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, दूध व  शहद के साथ पूजा-अर्चना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed