{"_id":"68fd0fd65c6376436c01ce6a","slug":"russel-viper-seen-for-the-second-time-in-two-days-panic-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-143182-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो दिनों में दूसरी बार दिखा रसेल वाइपर, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो दिनों में दूसरी बार दिखा रसेल वाइपर, दहशत
Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
धनपतगंज के हरौरा बाजार में झाड़ी में दिखा रसेल वाइपर सांप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। धनपतगंज के हरौरा बाजार में एक माह में दूसरी बार रसेल वाइपर सांप दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने नहीं पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार व शनिवार को अलग-अलग दो रसेल वाइपर देखे गए हैं।
कस्बा निवासी अरविंद सिंह के मकान के पीछे यह सांप दिखाई पड़ा। लोगों ने भगाने की कोशिश की, वह धान के खेत में चला गया। इसके पहले हरौरा ग्राम पंचायत के पूरे विसुहिया गांव में 29 सितंबर की रात विजय मिश्र के दरवाजे पर रसेल वाइपर सांप देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची तो वह कहीं गायब हो गया था। शुक्रवार व शनिवार को फिर एक बार रसेल वाइपर कस्बे में दिखाई पड़ा। कस्बे के डाॅ संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह, दीपू, गंगासागर शुक्ल, अच्छेलाल आदि लोगों ने बताया कि रसेल वाइपर की लंबाई तकरीबन सात फीट के करीब थी।
स्नैक कैचर प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड वीरेंद्र शुक्ल सूचना के बाद हरौरा पहुंचे, लेकिन वह नहीं दिखा। बताया कि सावधानी जरूरी है। यदि यह रसेल वाइपर हुआ तो खतरनाक हो सकता है। स्वभाव के हिसाब से वह यहीं आसपास अपना निवास बनाए होंगे, जो भोजन की तलाश में निकल सकते हैं।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रसेल वाइपर सांप को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। इस सांप की संख्या जिले में बहुत कम है। सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कराया जाएगा।