फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Low platform at Shivnagar station makes boarding and alighting from trains difficult.

Sultanpur News: शिवनगर स्टेशन पर नीचा प्लेटफॉर्म, ट्रेन में चढ़ना-उतरना मुश्किल

Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Low platform at Shivnagar station makes boarding and alighting from trains difficult.
बंधुआकला। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग स्थित शिवनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ऊंचाई कम है। जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में काफी मुश्किलें आ रही हैं, खासकर सुल्तानपुर-लखनऊ मेमो ट्रेन में। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच अधिक अंतर होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को संभलकर उतरना-चढ़ना पड़ता है। यात्रियों को फिसलने और चोटिल होने का डर भी सताता है।
विज्ञापन

शिवनगर स्टेशन आसपास के ऊंचगांव, बबुरी, मंझना, मनियारी, पूरे बेनी राय, रवनिया, दाउदपुर, अजियाउरदेई, खंडसा, कोटिया, बहमरपुर, उत्तरगांव, मसेतवा और टिकरिया सहित कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सुल्तानपुर और लखनऊ जाते हैं। यात्री पवन सिंह, सुदर्शन यादव, मुरलीधर, अजय, अभिषेक दुबे, अनुराग शर्मा, यूनुस, करुणेश और ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई से संतुलन बनाने में दिक्कत होती है। भीड़ और जल्दबाजी में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से प्लेटफॉर्म को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जनहित में प्लेटफॉर्म ऊंचा करना आवश्यक
शिवनगर स्टेशन के स्टेशन मास्टर शशिकांत तिवारी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक की ऊंचाई बढ़ाया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्लेटफॉर्म ऊंचा कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed