{"_id":"6ae4e24fbc04726ee707a4d1","slug":"ultrasounds-will-be-conducted-daily-at-the-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168343-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन होगा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन होगा अल्ट्रासाउंड
Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा को लेकर आ रही दिक्कतों को आखिरकार दूर कर दिया गया है। मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही हफ्तों इंतजार करना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हर दिन अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू करा दी है, जिससे मरीजों को राहत मिली है।
मेडिकल कॉलेज में तैनात अस्थायी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरपी सिंह अगस्त 2025 में इस्तीफा देकर चले गए थे। इसके बाद से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली था। जांच व्यवस्था ठप होने पर सीएमओ ने बिरसिंहपुर के 100 शैय्या अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राधेश्याम यादव को सप्ताह में सिर्फ दो दिन सोमवार और बुधवार के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह यादव ने पहल पर मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति कर दी गई।
रेडियोलॉजिस्ट व सीनियर रेजीडेंट डॉ. काजल की तैनाती के बाद सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड जांच नियमित होने लगी है। प्राचार्य के इस निर्णय से ओपीडी में आने वाले रोज 100 से अधिक मरीजों को सीधा लाभ मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द और पथरी के मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अस्पताल में निशुल्क जांच होने से जरूरतमंद मरीजों के पैसे बच रहे हैं और समय पर रिपोर्ट मिलने से इलाज समय पर होने लगा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि 80 से 90 मरीजों का रोज अल्ट्रासाउंड हो रहा है। प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एक सप्ताह के अंदर स्थायी रेडियोलॉजिस्ट के सभी पद भर दिए जाएंगे।