{"_id":"61fd70ba01bba56f801fce01","slug":"robbed-cash-sultanpur-news-lko616416970","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े दो लाख 20 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े दो लाख 20 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के जोर पर दो लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीआईजी/एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की।
करौंदीकलां क्षेत्र के दशगरपारा गांव निवासी अनिल कुमार का गांव के बाहर सड़क किनारे पेट्रोल पंप हैं। शुक्रवार की दोपहर अनिल कुमार पेट्रोल पंप से दो लाख 20 हजार रुपये लेकर बाइक से तवक्कलपुर नगरा (सूरापुर) स्थित इंडियन बैंक में जमा करने जा रहे थे। वे पेट्रोल पंप से चंद कदम की दूरी पर पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और असलहा सटाकर दो लाख 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना अनिल ने यूपी 112 के साथ ही करौंदीकलां थाने की पुलिस को दी।
दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र खुद घटनास्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक से दो लाख 20 हजार रुपये की लूट हुई है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। लुटेरों की धड़पकड़ के लिए करौंदीकलां थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह के साथ ही स्वाट को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।