{"_id":"684dc4935de0555d7106d0d6","slug":"roadways-bus-station-to-be-provided-to-long-term-residents-relief-to-passengers-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-135037-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ वासियों को मिलेगा रोडवेज बस स्टेशन का तोहफा, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ वासियों को मिलेगा रोडवेज बस स्टेशन का तोहफा, यात्रियों को राहत
Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात करते लंभुआ के नगर पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र प्रता
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंबे समय से बसों के लिए भटक रहे यात्रियों को जल्द ही रोडवेज बस स्टेशन का तोहफा मिलेगा। शुक्रवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर बस स्टेशन की मांग की थी। मंत्री ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बसे लंभुआ तहसील मुख्यालय से होकर रोजाना करीब 125 रोडवेज बसें गुजरती हैं। बसों के रुकने का कोई नियत स्थान नहीं होने की वजह से यात्री बस चालक की कृपा पर निर्भर रहते हैं। रात के अंधेरे में चालक यात्रियों को बाईपास पर सुनसान इलाके में छोड़ देते हैं। कई बार महिला यात्रियों ने इसकी शिकायत परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर पर भी की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही बस स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया जाएगा। बस स्टेशन ऐसी भूमि पर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां यात्री सुरक्षित व आसानी से पहुंच सकें।