फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   road will be two lane

दो लेन होगा जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
road will be two lane
सुल्तानपुर। जगदीशपुर से अयोध्या तक का मार्ग जल्द ही दो लेन होगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने मार्ग को दो लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण पर करीब 1455 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। इसमें सुल्तानपुर जिले के भी चार गांवों की भूमि अधिग्रहीत होगी।
विज्ञापन

अमेठी के जगदीशपुर से लेकर अयोध्या जनपद तक जाने वाला मार्ग दो लेन बनाया जाएगा। एनएचएआई के प्रस्ताव पर केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद भारतीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने दो लेन मार्ग निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक मार्ग निर्माण पर करीब 1455 करोड़ रुपये लागत आने की उम्मीद है। राशि आवंटित होने व शासन से अनुमति मिलने के बाद एनएचएआई ने प्रशासन को पत्र भेजकर चिह्नित किसानों की भूमि को अधिग्रहीत करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लेन के निर्माण में सुल्तानपुर जनपद के भी चार गांवों की 8.9608 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसमें जरईकलां, सरायबग्घा, डोभियारा व हलियापुर के किसानों की भूमि सड़क निर्माण के लिए ली जाएगी। पिछले दिनों भूमि अधिग्रहण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिग्रहीत की जाने वाली किसानों की भूमि की पूरी जानकारी ली।
मुख्य राजस्व अधिकारी के मुताबिक अन्य जनपदों में भी भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के समय किसानों की आपत्तियां भी ली जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद किसानों को मुआवजा देकर भूमि का अधिग्रहण होगा। अधिकारियों के मुताबिक अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मार्ग निर्माण से जगदीशपुर से अयोध्या तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा अधिग्रहण
जिले के चार गांवों के किसानों की चिह्नित भूमि जगदीशपुर-अयोध्या दो लेन मार्ग के लिए अधिग्रहीत की जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिग्रहण शुरू होगा।
-शमशाद हुसैन, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed