फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP elections Congress leader Rita Yadav arrested for showing black flag to PM Modi fired at herself for ticket

यूपी चुनाव: पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली महिला कांग्रेस नेता गिरफ्तार, टिकट के लिए खुद पर चलवाई थी गोली

Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
सार

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए फायरिंग में शामिल दो आरोपियों के साथ रीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।
 

विज्ञापन
UP elections Congress leader Rita Yadav arrested for showing black flag to PM Modi fired at herself for ticket
रीता यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में काला झंडा दिखाकर सुर्खियों में आई रीता यादव ने कांग्रेस से टिकट पाने के लिए नौ दिन पूर्व चार आरोपियों की साजिश से अपने ऊपर फायरिंग कराई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए फायरिंग में शामिल दो आरोपियों के साथ ही रीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


रीता यादव ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाया था
चांदा कोतवाली क्षेत्र के लालू का पूरा सोनावां गांव की रहने वाली रीता यादव (35) पत्नी संतोष यादव पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आई थी, जब पीएम मोदी जिले के अरवलकीरी रैली में पहुंचे थे। रीता यादव ने उन्हें काला झंडा दिखाया था। इसके बाद रीता यादव अमेठी में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। तीन जनवरी को रीता यादव जीप से शहर गई थीं। जीप मुस्तकीम निवासी प्रतापपुर कमैचा चला रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे रीता यादव जीप से वापस घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


गोली रीता के पैर में लगी थी
रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने जीप को ओवरटेक करके रोकने के बाद रीता को गोली मार दी थी। गोली रीता के पैर में लगी थी। डीआईजी/ एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इसके खुलासे के लिए सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल को जिम्मेदारी सौंपी थी। सीओ की देखरेख में लंभुआ इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर तिवारी मामले की तफ्तीश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टिकट पाने के लिए खुद पर फायरिंग कराई

सीओ लंभुआ ने बताया कि पुलिस ने धर्मेंद्र यादव उर्फ भोले निवासी राजपुर टटेरी, वाहन चालक मोहम्मद मुस्तकीम निवासी प्रतापपुर कमैचा थाना चांदा सुल्तानपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने धर्मेंद्र के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। धर्मेंद्र और मुस्तकीम ने बताया कि रीता यादव ने अपने जानने वाले पूर्व ग्राम प्रधान माधव यादव से मिलकर सुनियोजित तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायक का टिकट प्राप्त करने के लिए खुद पर फायरिंग कराई थी।


 

शहर में छापा मारकर पुलिस ने रीता यादव को गिरफ्तार किया

फायरिंग की घटना में मोहम्मद मुस्तकीम, सूरज यादव निवासी मानापुर, माधव यादव निवासी मानापुर कोतवाली चांदा व एक अन्य व्यक्ति शामिल था। पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक चित्रा सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर शहर में छापा मारकर रीता यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया धर्मेंद्र यादव उर्फ भोले, वाहन चालक मोहम्मद मुस्तकीम और रीता यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed